Home > अपना शहर ,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर स्थानीय राजघाट कालौनी à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ में  राधाकांत अग्रवाल के निवास पर आयोजित बौद्धिक संगोष्ठि एवं काव्य संध्या के कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम में सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राधाकांत अग्रवाल, डॉ. रामजी खरे सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :