Home > अपना शहर ,
स्वच्छता अभियान में लगे सफाई संरक्षकों को चाय बिस्किट खिलाकर किया प्रेरित

नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज अपने अधीनस्थों को किस प्रकार से प्रेरित किया जा सकता है। इसकी एक झलक आज मेला ग्राउंड में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान दिखी जब निगमायुक्त ने स्वयं अपने हाथों से सफाई कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों को चाय और बिस्किट दिए और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
निगमायुक्त श्री वर्मा आज सुबह मेला ग्राउंड में प्रारंभ किए गए विशेष स्वच्छता अभियान का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने सफाई कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों से चर्चा की तथा उनसे पूछा क्या उनका वेतन आ गया है तथा डब्ल्यूएचओ को भी निर्देशित किया की सभी का हाजरीपत्रक समय पर भेजें जिससे समय पर सभी का वेतन उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं को लेकर भी स्वच्छता कर्मियों से चर्चा की तथा उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही भीषण सर्दी में कार्यरत सभी को चाय और बिस्किट दिया। इस अवसर पर अपार आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव नोडल अधिकारी एसबीएम श्री केशव सिंह चौहान श्री पवन दीक्षित हित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनएसएस की छात्रों ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान में एनएसएस माधव कॉलेज एवं एनएसएस एमआईटीएस कॉलेज के छात्रों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की गति को तेज किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अपने शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए इस स्वच्छता अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आग्रह किया।
क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने भी किया श्रमदान
नगर निगम ग्वालियर द्वारा मेला ग्राउंड में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत मेला ग्राउंड में क्रिकेट खेलने आने वाले लगभग 400 से 500 बच्चे आज बेहद खुश नजर आए तथा उन्होंने भी स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता की।

Share This News :