Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ग्वालियर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लोक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं विधानसभा उप निर्वाचन में सराहनीय कार्य करने पर कलेक्टर ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। सोमवार को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित हुए लोक सेवा में बढ़ते कदम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले को द्वितीय स्थान मिलने पर कलेक्टर श्री सिंह को सम्मानित किया ।
    à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दोनों समारोहों में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण किया। उनके साथ लोक सेवा प्रबंधक ग्वालियर श्री अमित शिरोमणि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भोपाल में आयोजित हुए राज्य सतरीय समारोह में कलेक्टर ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को विधानसभा उप निर्वाचन में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया।

Share This News :