Home > अपना शहर ,
शुक्र ने किया मकर राशि में गोचर, 6 राशियों के लिए बड़े लाभ के योग

शुक्र ने (28 जनवरी 2021) को राशि परिवर्तन किया है। सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर किया। शुक्र (Shukra) के परिवर्तन से कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कई राशियों में इसका प्रभाव पड़ेगा और लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही कल पौष पूर्णिमा भी है। शुक्र 6 राशियों के लिए जबरदस्त लाभ लेकर आएंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ 

वृषभ (Taurus) राशि वालों के लिए शुक्र का परिवर्तन लाभकारी होता दिख रहा है। इन राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन

मिथुन (Gemini) राशि वालों के जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लाभ और उत्रति के अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने के लिए भी सही समय है।

कन्या

शुक्र का परिवर्तन कन्या (Virgo) राशि वालों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रमोशन और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। संतन की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

 

 

तुला

तुला (Libra) राशि वालों के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नया घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

मकर

मकर (Capricorn) राशि वाले जातकों के लिए करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम में सफलता और रिश्तों का आगे बढ़ाने के लिए भी शुभ समय है। प्रमोशन चाहने वालों की इच्छा पूरी होती दिख रही है।मीन (Pisces) राशि वालों के शुक्र का परिवर्तन आय में वृद्धि ला सकता है। व्यापारियों के लिए भी शुभ साबित होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

 
 

Share This News :