Home > अपना शहर ,
कमिश्नर की अध्यक्षता में गूगल मीट का आयोजन आज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 08 फरवरी 2021 को ली जाने वाली कलेक्टर्स, कमिश्नर्स कॉन्फ्रेस की पूर्व तैयारियो की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से संभागायुक्त श्री अशीष सक्सेना की अध्यक्षता में 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जावेगी।              
    à¤•मिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने मुरैना, भिण्ड, श्योपुर, दतिया के कलेक्टरों को गूगल मीट आयोजित करने के संबंध में निर्धार्रत एजेण्डा पर कार्यवाही करने के लिए सूचना पत्र जारी किया है। साथ ही बिन्दुवार जानकारी पावरपाईट, प्रजेटेंशन (पीपीटी फॉरमेट में) 04 फरवरी अपरान्ह 12 बजे तक आयुक्त ग्वालियर संभाग के कार्यालय में ई-मेल dmmgwl/gmail.com पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। गगूल मीट के माध्यम से मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित एजेण्डा बिन्दु पर जिलेवार प्रस्तुतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक के प्रथम घंटे मे जिलो की कानून व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की जावेगी।

Share This News :