Home > अपना शहर ,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र अभिभाषकों के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने होटल ब्लू स्टार दतिया में आयोजित अभिभाषक सम्मान समारोह में अभिभाषकों (वकीलों) से संवाद करते हुए कहा कि अभिभाषकों की समस्याओं निराकरण के हर संभव प्रयास किए जायेंगे। डॉ. मिश्र ने इस दौरान अभिभाषकों से चर्चा करते हुए दतिया शहर को और बेहतर बनाये जा सके इसके लिए मुझे अपने सुझाव भी दें।
    à¤†à¤¯à¥‹à¤œà¤¿à¤¤ सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नवनियुक्त जीपी, एजीपी एवं मध्यप्रदेश राज्य अभिधवक्ता परिषद के सदस्यगण श्री जयप्रकाश मिश्रा, श्री प्रेम सिंह भदौरिया, श्री जितेन्द्र शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता श्री महेन्द्र जैन की पुत्री द्वारा काव्य पाठ भी किया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता श्री मनोज सिंह चौहान, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता श्री राजेश पस्तोर, श्री अरूण लिटौरिया, श्री मुकेश गुप्ता, जिला अधिवक्ता संघ दतिया के सम्मानीय अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता श्री पंकज मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभाषकगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Share This News :