Home > अपना शहर ,
कलेक्टर शिवराज वर्मा नेनासिक जिले से मुक्त कराये 8 बंधुआ मजदूर एवं 7 बच्चे

इंदौर संभाग के बड़वानी जिला कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के विकासखण्ड सेंधवा स्थित ग्राम हिंगवा के मजदूरों को महाराष्ट्र के नासिक जिले के ग्राम चिमनबाड़ी में बंधक बनाकर मजदूरी कराने एवं मारपीट करने की शिकायत पर तहसीलदार वरला श्री रंजीतसिंह रंधावा को शुक्रवार को महाराष्ट्र भेजकर 5 पुरूष, 3 महिला एवं 7 बच्चों को मुक्त कराया। कलेक्टर के निर्देशन पर महाराष्ट्र में ही इन मुक्त कराये गये लोगो का इलाज एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित कर वाहन के माध्यम से तहसीलदार के अभिरक्षा में जिले में लाया जा रहा है।
            महाराष्ट्र गये तहसीलदार श्री रंधावा से प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र प्रशासन के सहयोग से इन मजदूरों को मुक्त कराया गया है। साथ ही इनके बयान भी दर्ज किये गये है। तत्पश्चात निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराकर इन मजदूरों को अपनी अभिरक्षा में वे मध्यप्रदेश ला रहे है।

Share This News :