Home > अपना शहर ,
कृषि कानून में सफेद क्या है सरकार बताए : विधायक सिकरवार

ग्वालियर : कृषि कानून को रद्द करने की माँग को लेकर किसान संगठन , काँग्रेस और मा.क.पा ने बड़ागांव हाइवे पर चक्का जाम किया । इस मौके पर ग्वालियर पूर्व से काँग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि क़ानून में सफेद क्या है ये सरकार बताए। शनिवार को 12 से 3 बजे तक किसान संघठन और अन्य पार्टी के नेता बड़ा गांव हाईवे पर एकत्रित हुए , इसी दौरान काँग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा ने सत्ता किसानों के नाम पर हांसिल की है और अब किसानों के खिलाफ काम कर रही है। सरकार काला कानून वापिस ले , किसानों का गला घोंटना बंद करे। लगभग 600 लोग इस मौके पर उपस्थित हुए वाहनों की आवाजाही 3 घंटे के लिए बंद रही वहीं एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया। कोई भी अवांछनीय घटना न हो इसलिए भारी संख्या मैं पुलिस बल मौजूद था ।

- किशन राणा 

Share This News :