Home > अपना शहर ,
लीज रेंट खत्म करने के लिये मुख्यमंत्री का प्रेस क्लब ने जताया आभार

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्रकार कॉलोनी के लगने बाले लीज रेन्ट को खत्म करने के एलान का ग्वालियर प्रेस क्लब स्वागत करता है । ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि यह सफलता पत्रकार साथियों की एक जुटता का परिणाम है । अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एक ओर नई कॉलोनी बनाने के लिये प्रयास शुरू किये जायेंगे ओर अन्य समसयाओं के निराकरण के लिये संघर्ष जारी रखा जयगा । सीएम का आभार जताने बालों में अध्यक्ष राजेश शर्मा , सचिव सुरेश शर्मा , चंद्रवेश पांडे , विनय अग्रवाल , सुरेंद्र माथुर , जोगेंद्र सेन , सुनील पाठक , रवि उपाध्याय , राजेन्द्र तलेगांवकर , हरीश चंद्रा , अशोक पाल आदि शामिल हैं ।

Share This News :