Home > अपना शहर ,
अवैध शराब कारोबारियों पर फिर बड़ी कार्यवाही

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया ने जिले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 पर रासुका की कार्यवाही की गई है। विगत दिनों मुरैना जिले की जहरीली शराब की घटना के पश्चात मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में आबकारी अधिनियम  के तहत  बनाये गये प्रकरणों  के अंतर्गत  यह जिले की दूसरी बड़ी कार्यवाही है। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत और 6 लोगों पर कार्यवाही की गई। आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत भोपाल जिले में 12 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत   à¤•ार्यवाही की जा चुकी है।
भोपाल जिला दंडाधिकारी अविनाश लवानिया ने  सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजीव दुबे की  रिपोर्ट पर  तथा  भोपाल पुलिस की जाँच के आधार पर  महेश पुत्र गोकुल प्रसाद़  आयु-36 वर्ष  ग्राम निपानिया जाट, थाना-ईटखेड़ी, कपिल साहू पुत्र श्री  गोविंद आयु-23 वर्ष ग्राम रायपुर, थाना-ईटखेड़ी,  ओमप्रकाश पुत्र श्री  मायाराम आयु-26 वर्ष ग्राम खामखेड़ा, थाना-ईटखेड़ी, कुमेर सिंह पुत्र श्री  गजराज आयु-25 वर्ष ग्राम परवलिया सानी, थाना-ईटखेड़ी, करतार सिंह पुत्र श्री  सत्तार सिंह आयु-49 वर्ष ग्राम रोजीबे रातालाल,  थाना-ईटखेड़ी, सुनील वंशकार पुत्र श्री  मदनलाल आयु-24 वर्ष  ग्राम अचारपुरा, थाना-ईटखेड़ी के विरूद्ध कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले में पिछले एक माह में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर 2882.37 लीटर शराब तथा 77860 हजार किलोग्राम महुआ लाहन एवं 04 वाहन जब्त किए गए है । जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 50 लाख 85 हजार 368 रूपए है।

Share This News :