Home > अपना शहर ,
आकांक्षी जिले के मानको में सुधार लाने में एनजीओ भी दे अपना सहयोग - कलेक्टर वर्मा

शुक्रवार को कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह, बड़वानी में स्वसहायता समूह की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋतुराजसिंह,  सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय गुप्ता तथा जिले के विभिन्न भागों में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    à¤¬à¥ˆà¤ à¤• के दौरान कलेक्टर ने बताया गया कि आकांक्षी जिला बड़वानी स्वास्थ्य एवं पोषण सूचकांक पर देश के समस्त आकांक्षी जिलों की प्रथम 10 जिलों की सूची में है।  लेकिन नीति आयोग के अन्य सूचकांकों शिक्षा, आजीविका, कृषि एवं कौशल उन्नयन पर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि जिले का समग्र रूप से विकास हो सके। अतः सभी एनजीओ अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में इन सूचकांकों पर कार्य करें। जिससे इन सूचकांको में भी जिले की रेंकिंग प्रथम 10 जिलो में सुमार हो सके।
    à¤•लेक्टर ने बताया कि यदि इस प्रयास में कहीं  प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता है तो उसे बताया जाये जिससे बेहतर से बेहतर परिणाम लाया जा सके।

Share This News :