Home > अपना शहर ,
45 घनमीटर रेत के अवैध उत्खनन पर 2.81 लाख रूपये का लगाया अर्थदंड

न्यायालय कलेक्टर नरसिंहपुर ने रेत खनिज के अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के अवैध खनन, à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¹à¤¨ और भंडारण के नियम 20 (3) à¤•े तहत जप्तशुदा 45 घनमीटर रेत की रायल्टी राशि 5 हजार 626 रूपये की 50 गुना राशि दो लाख 81 हजार 250 रूपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया है।
       à¤‡à¤¸ सिलसिले में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने खनिज अधिकारी को आदेशित किया गया है कि वे उक्त राशि अनावेदक से वसूल करने की विधिवत कार्रवाई करें।
       à¤‡à¤¸ सिलसिले में खनिज निरीक्षक नरसिंहपुर ने प्रतिवेदित किया कि 23 अक्टूबर 2020 को करेली तहसील के ग्राम रातीकरार खुर्द में खसरा नम्बर 53 पर अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया। इस पर अनावेदक जावेद खान पिता साजिद खान और छोटे खान पिता मोहम्मद इकबाल खान दोनों निवासी रांकई तहसील करेली के विरूद्ध अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर खनिज निरीक्षक द्वारा अनावेदक पर मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के रेत का अवैध खनन, à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¹à¤¨ और भंडारण के नियम 20 (3) à¤•े तहत उत्खनित खनिज 45 घनमीटर की रायल्टी की राशि 5 हजार 626 रूपये का 50 गुना शास्ति राशि 2 लाख 81 हजार 250 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया जाना प्रस्तावित किया गया। प्रतिवेदन के साथ मौका कथन, मौका पंचनामा, नक्शा एवं खसरा की प्रति संलग्न की गई। प्रकरण दर्ज कर अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अनावेदक पक्ष की ओर से रेत उत्खनन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। अनावेदक का यह कृत्य मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के अवैध खनन, à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¹à¤¨ और भंडारण के नियम 20 (3) à¤•े प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय है। फलस्वरूप न्यायालय कलेक्टर द्वारा अनावेदक जावेद खान पिता साजिद खान और छोटे खान पिता मोहम्मद इकबाल खान दोनों निवासी रांकई तहसील करेली के विरूद्ध उक्त अर्थदंड लगाया गया है।
 

Share This News :