Home > अपना शहर ,
जलवायु परिवर्तन पर हुई अधिकारियों की कार्यशाला

जलवायु परिवर्तन एक निश्चित प्रक्रिया है, किन्तु यदि मानव के कुप्रयासों से इसमें एकाएक बढ़ोतरी होती है तो यह जीव-जन्तु, जगत के लिये नुकसान दायक होता है। अगर हम थोड़ी सी सजगता बरते तो मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन के कारको को बहुत हद तक रोक सकते है।
    à¤•लेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये उक्त बाते डॉ. लक्ष्मी माहोर ने कही। इस दौरान उन्होने मानवीय भूलों या लालच के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न बीमारियों, परिस्थितियों से भी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही इस जलवायु परिवर्तन को प्रकृति के अनुरूप बनाये रखने के लिये किये जाने वाले उपायों, प्रयासों से भी अवगत कराया।
    à¤•ार्यशाला के दौरान कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि बड़वानी जिले का जलवायु अत्यन्त गर्म एवं शुष्क है, जिसके कारण कई समस्याओं से हमें दो-चार होना पड़ता है। अगर हम सामुहिक रूप से विस्तृत पैमाने पर पौधारोपण करें, तो इस समस्या का भी निवारण किया जा सकता है। इसके लिये हमें जनजाग्रति के साथ - साथ नेतृत्व भी प्रदान करना होगा। जिससे आमजन भी हमसे जुढ़कर पौधारोपण करने एवं उसके संरक्षण में अपना योगदान दे सके।
 

Share This News :