Home > अपना शहर ,
पोषण आहार में लगने वाली सामग्री स्व-सहायता समूहों से ली जाए – संभाग आयुक्त सक्सेना

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में वितरित किए जा रहे पोषण आहार में लगने वाली खाद्य सामग्री महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से ली जाए। इससे महिलाओं को उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद के लिये बाजार भी मिलेगा और वह आत्मनिर्भर भी बनेंगीं। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना द्वारा प्रति सोमवार ली जाने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक गूगल मीट के माध्यम से हुई। बैठक में संभाग स्तरीय ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी विभागीय अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने बैठक के दौरान शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा से कहा है कि विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे पोषण आहार में लगने वाली सामग्री को संभाग में ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से क्रय की जाए। संभाग में स्व-सहायता समूहों द्वारा खाद्य सामग्रियों को तैयार करने का उपक्रम किया जा रहा है। इससे महिलाओं को बाजार उपलब्ध होगा और वो आत्मनिर्भर भी बनेंगीं।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने ग्वालियर-चंबल संभाग में नवीन खाद्यान्न पर्ची वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि दोनों ही संभागों में नवीन खाद्यान्न पर्ची वितरण का कार्य संतोषजनक नहीं है। दोनों संभाग के सभी जिलों में खाद्यान्न पर्ची वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही सभी पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कहा है कि शतप्रतिशत किसानों को उपार्जन के पश्चात भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जाए। जिन किसानों का भुगतान शेष हो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने यह भी निर्देशित किया कि सभी जिलों में उपार्जन हेतु प्लेटफार्म बनाने का कार्य भी तत्परता से किया जाए। सभी जिलों के कलेक्टर इसमें विशेष रूचि लेकर उपार्जन हेतु प्लेटफार्म निर्माण का कार्य अपने-अपने जिलों में कराएँ। इसके साथ ही उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य भी तेजी के साथ सभी जिलों में हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हो कार्रवाई

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने माइनिंग विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में स्थापित किए गए नाकों पर 24X7 चैकिंग हो। कोई भी वाहन बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन न करे यह सुनिश्चित किया जाए। बिना रॉयल्टी के कोई भी वाहन पकड़ा जाए तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्योपुर और शिवपुरी में नाकों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

कोविड-19 वैक्सीनेशन पर  दें विशेष ध्यान

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में वैक्सीनेशन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। द्वितीय चरण के वैक्सीनेशन की तैयारी भी समय रहते कर ली जाए। श्री सक्सेना ने यह भी निर्देशित किया है कि कोविड-19 की वैक्सीन तभी लगाई जाए जब निर्धारित संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने हेतु केन्द्र पर उपस्थित हों। किसी भी स्थिति में वैक्सीन का अपव्यय नहीं होना चाहिए।

एंटी माफिया एवं मिलावट करने वालों के विरूद्ध करें कार्रवाई

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने समीक्षा के दौरान एंटी माफिया अभियान एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि एंटी माफिया अभियान हो या खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई। दोनों में ही दोषियों के विरूद्ध पुलिस प्रकरण भी कायम किए जाएं।

रोजगार मेलों में अधिक से अधिक लोगों को मिले रोजगार

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रत्येक जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए। इन मेलों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए। मेलों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु अच्छी और अधिक संख्या में कंपनियां आएँ, इसके लिये जिला कलेक्टर विशेष प्रयास करें।

समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी अनिवार्यत: शामिल हों

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागों के संभागीय अधिकारियों को अनिवार्यत: बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बिना किसी कारण के बैठकों में शामिल न होने वाले अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :