Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ -

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने शनिवार को प्रातः बालकुआं पहुंचकर ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हे विश्वास दिलाया कि यदि ग्राम में उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाई जायेगी, तो वे ग्रामीण विकास के माध्यम से घोषित मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करवायेंगे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर भी थे।
    à¤•लेक्टर के ग्राम में पहुंचने पर ग्राम वासियांे ने उनका स्वागत पटाखों एवं डोल धमाकों से किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि इसी प्रकार के छोटे आयोजनों से ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आज देश के कई नामी खिलाड़ी इसी प्रकार से अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रीय स्तर पर छाये हुए है।
    इस मौके पर क्षत्रिय सिर्वी समाज जिला अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी, श्री गोविंद भायल, श्री हरिराम राठौर, श्री अरुण परमार, श्री गजानंद राठौर, योगेश परमार, श्री सीताराम चोयल, श्री घमंडी राठौर, श्री दिनेश लछेटा साथ ही युवा प्रतिभागी खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन जितेन्द्र लछेटा ने किया।

Share This News :