Home > अपना शहर ,
बजट में ग्वालियर को मिली बड़ी सौगात

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार 2 मार्च 2021 को प्रस्तुत किए गए बजट में ग्वालियर की स्वर्णरेखा नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव को बजट में शामिल करने से ग्वालियर को एक बड़ी सौगात मिली है।
   प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिनके प्रयासों से ग्वालियर को यह बड़ी सौगात मिली है।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर एलीवेटेड रोड़ बनने से ग्वालियर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। इससे ग्वालियर की यातायात व्यवस्था को बड़ी सुविधायें मिलेंगीं।

उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट 2021-22 में प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले का विशेष ध्यान रखा है।
   राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने कहा है कि सोमवार को विधानसभा में पेश हुए 2021-22 के पहले पेपरलेश बजट में राज्य सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सर्जन हिताय और सर्वागीण विकास का बजट प्रस्तुत किया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्रीजी ने ग्वालियर जिले के डबरा ग्रामीण और भितरवार विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ की 45 नल जल योजनाओं का प्रावधान किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर में नल से पानी पहुंचेगा।
   राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि बेहट से दंगियापुरा और खुरैरी, बिजौली, गुन्धारा, जगनिया, गुहिसर सडक निर्माण के लिये बजट में 48 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ग्वालियर शहर में स्वर्ण रेखा पर ऐलीवेटेट कोरीडोर के लिये 440 करोड का बजट में प्रावधान किया गया है। राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि देवनारायण मंदिर के पास स्टॉप डेम के लिए 1 करोड 23 लाख एवं सांक नदी पर 03 स्टॉप डेम के लिये 2 करोड 72 लाख़ रूपये का बजट में प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान बजट में ग्वालियर जिले में अन्य विभागों की योजनाओं में दी गई राशि के अतिरिक्त है।

Share This News :