Home > अपना शहर ,
आपके द्वार आयुष्मान अभियान मीडिया बन्धु भी दे अपना सहयोग - कलेक्टर वर्मा

कोविड संक्रमण को रोकने हेतु किये जाने वाले प्रयासो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया बन्धुओं ने सहरानीय योगदान दिया है। जिसके कारण जिले में कोरोना को प्रभावशाली तरीके से सीमित करने में मदद मिली है। मीडिया बन्धुओं के हर इवेंट में महत्वपूर्ण एवं संक्रीय उपस्थिति के मददेनजर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है कि मीडिया बन्धुओं को भी फ्रण्ट लाइन वर्कर मानते हुये उन्हें भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की स्वीकृति प्रदान की जाये। जिससे मीडिया बन्धु और बेहतर तरीके से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सके।
    à¤•लेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने मंगलवार को आयोजित मीडिया बन्धुओं की कार्यशाला में उक्त बाते कही। इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया बन्धुओं से जिले में प्रारंभ किये गये एक माह के ‘‘ आपके द्वार आयुष्मान ‘‘ अभियान  एवं ‘‘ दस्तक ‘‘ अभियान की बाते भी जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। जिससे जिले के सभी पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बन सके और इसके माध्यम से उन्हें वर्ष में 5 लाख रूपये तक के होने वाले निःशुल्क सुविधा का लाभ मिल सके।
     कार्यशाला के दौरान कलेक्टर ने मीडिया बन्धुओं का सहयोग ‘‘ टीबी हारेगा, देश जीतेगा ‘‘ आन्दोलन में भी देने का आव्हान किया। इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया बन्धुओं के प्रश्नो-जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे ने भी कोविड तृतीय चरण में 60 साल के उपर के लोगो को लगाये जा रहे कोविड वैक्सीन को किस प्रकार लगवाया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला में बताई गई बाते

  • जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चुनावी मोड अनुसार किया जायेगा। जिससे शत-प्रतिशत लोगो के आयुष्मान कार्ड बन सके।
  • इस कार्य में संलग्न दल के सदस्यों को उनके क्षेत्र के बीपीएल परिवार की सूची दी जायेगी। जिससे उन्हें ज्ञात हो सके कि किनका कार्ड बनवाना है।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका घर - घर जाकर सर्वे करेगी कि किनका कार्ड अभी नही बना है एवं पूर्व में बना हुआ कार्ड किसके पास नही है। जिससे कोई भी पात्र आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहने पाये।
  • आपके द्वार आयुष्मान अभियान का संदेश घर - घर पहुंचे, इसके लिये 3 मार्च को सम्पूर्ण जिले में मोटर सायकल रैली निकाली जायेगी।
  • जिला मुख्यालय पर यह रैली जिला सत्र न्यायाधीश की अगुवाई में प्रातः 10 बजे न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर कारंजा चौराह, मोटी माता चौक, देवीसिंह मार्ग, कालका माता मंदिर, चंचल चौराह, झण्डा चौक, तिरछी पुलिया होते हुये जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त होगी। इस रैली में आमजन भी अपने वाहन के साथ भाग ले सकते है।
  • जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के तृतीय चरण में 60 साल से उपर एवं 45 से 59 साल के ऐसे लोग जो गंभीर रोग से पीडि़त है, उन्हें भी वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके लिये संबंधित लोग अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर या टीकाकरण केन्द्र पर संबंधित दस्तावेज लेकर उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकते है।
  • 60 वर्ष आयु के उपर के लोगो का टीकाकरण उनके आधार कार्ड देखने के उपरान्त एवं 45 से 59 वर्ष के लोग चयनित 20 बीमारियों से संबंधित दस्तावेज के आधार पर डाक्टर के द्वारा बनाये गये प्रमाण पत्र एवं कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपना वैक्सीनेशन करवा सकता है।

Share This News :