Home > अपना शहर ,
आदतन अपराधी लोधी का जिला बदर

मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत जिला दण्डाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने जिले के एक आदतन अपराधी को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोटेगांव थाना के ग्राम कमोद के निवासी राजकुमार लोधी पिता कंछेदीप्रसाद लोधी को जिला बदर किया गया है। राजकुमार लोधी को नरसिंहपुर जिला और उससे लगे जिलों छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन एवं होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है।
   जिला दण्डाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने राजकुमार लोधी को आदेशित किया है कि वह उक्त आदेश की प्राप्ति के 48 घण्टों के भीतर उक्त जिलों की सीमाओं से बाहर चला जावे तथा अपने आचरण में सुधार करे। साथ ही इस जिले की सीमाओं में 6 माह की अवधि तक जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करे। जिला बदर की अवधि में जारी आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी।
   उल्लेखनीय है कि राजकुमार लोधी के विरूद्ध अवैध शराब विक्रय करने व समाज विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने आदि के 6 प्रकरण दर्ज हैं।

Share This News :