Home > अपना शहर ,
कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलेगा सघन अभियान ;कलेक्टर

   à¤¨à¤°à¤¸à¤¿à¤‚हपुर | जिले में कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के नागरिकों के लिए कोविड- 19 के वैक्सीनेशन हेतु जिले में सघन अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कोविड- 19 वैक्सीनेशन के सघन अभियान की कार्ययोजना के सुचारू क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
         बैठक में जिले में 60 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड- 19 का वैक्सीनेशन किये जाने पर विचार- विमर्श किया गया। टीकाकरण केन्द्रों को आसपास के मतदान केन्द्रों के साथ टैग किया जायेगा। इन टीकाकरण केन्द्रों में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र/ ऐसे स्वास्थ्य केन्द्र शामिल किये जायेंगे, जहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर- सीएचओ पदस्थ हैं, शामिल हैं।
   बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एआर मरावी और समिति के अन्य मौजूद थे।

Share This News :