Home > अपना शहर ,
अवैध देशी मदिरा और एक महिन्द्रा बोलेरो राजसात

न्यायालय कलेक्टर ने अवैध शराब परिवहन के एक मामले में जप्तशुदा 270 बल्क लीटर अवैध प्लेन देशी मदिरा और महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक एमपी 04 टीए 0171 को शासन पक्ष में राजसात करने का आदेश दिया है। यह आदेश मध्यप्रदेश आबकारी संशोधन अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि उक्त वाहन एवं शराब का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित कर अवगत करायें।
   उल्लेखनीय है कि करेली थाना के इश्तगाशा के अनुसार ओमप्रकाश पिता लेखराम निवासी ग्राम कामती, रामकुमार पिता टीकाराम लोधी निवासी आमगांव छोटा और शैलेन्द्र पटैल निवासी आमगांव थाना गाडरवारा 5 सितम्बर 2020 को उक्त महिन्द्रा बोलेरो के पिछले हिस्से में 30 पेटियों में 270 बल्क लीटर प्लेन देशी मदिरा रखे मिले, जिसकी कीमत 90 हजार रूपये थी। उनके पास शराब क्रय एवं परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज/ परमिट नहीं मिले। इससे मदिरा एवं वाहन जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों से यह प्रमाणित होना पाया गया कि जप्तशुदा शराब अवैध है, जो उक्त वाहन से परिवहन की जा रही थी। फलस्वरूप कलेक्टर ने उक्त आदेश जारी किया है।

Share This News :