Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर संभाग आयुक्त सक्सेना सहित अन्य अधिकारियों ने रोपे पौधे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना सहित संभाग आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। निर्माणाधीन संयुक्त राजस्व भवन (संभाग आयुक्त कार्यालय परिसर) में संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना व संभागीय उप आयुक्त श्री आर पी भारती सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे रोपे।

Share This News :