Home > अपना शहर ,
महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति में हुये कई छात्र हितैषी निर्णय

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी की उपस्थिति में शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की जनभागीदारी समिति की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय में छात्रो को बेहतर से बेहतर शिक्षण सुविधा देने हेतु कई निर्णय किये गये। वहीं बैठक के दौरान आय-व्यय तथा पूर्व में हुये व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति भी दी गई। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रमोद पण्डित, केबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्री शुभम पाण्डे सहित पीआययु, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सहित विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
    à¤¬à¥ˆà¤ à¤• के उपरान्त कलेक्टर एवं राज्यसभा सांसद ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षो के साथ सम्पूर्ण परिसर का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मौके पर ही संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिये। साथ ही अतिथियों ने महाविद्यालय के बगीचे में पहुंचकर पौधो का भी रोपण किया।
बैठक में हुये निर्णय

  • रूसा से निर्मित भवन में निर्मित कम्प्यूटर लेब में जनभागीदारी मद से 100 कम्प्यूटर प्रथम चरण में क्रय किये जाये। जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। वहीं आनलाइन होने वाली परीक्षाओं के लिये यही पर परीक्षा केन्द्र बन सके।
  • महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर पाठ्य सामग्री एवं पुस्तके मिल सके। इसके लिये संस्था में ई-लायब्रेरी  संचालन का आकलन भी करवाकर प्रस्तुत किया जाये। जिससे इसे मुहूर्त रूप दिया जा सके।
  • महाविद्यालय के बगीचे का सौन्दर्यीकरण करवाते हुये इसमें विद्यार्थियों के बैठने हेतु सीमेंट की बैंच की व्यवस्था करवाई जाये  जिससे विद्यार्थी इन पर बैठकर बौद्धिक चर्चा एवं ग्रुप में बैठकर पढ़ाई कर सके।
  • महाविद्यालय के पुराने विंग एवं नवीन विंग में छात्र-छात्राओं के स्वच्छता परिसर निर्मित करवाये जाये।  जिससे विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। नवीन विंग में स्वच्छता परिसर तीन मंजिल में बनवाये जाये। जिससे तीनो मंजिल के विद्यार्थी इनका उपयोग सुविधाजनक ढंग से कर सके।
  • महाविद्यालय में संचालित केंटिन को और साधन सम्पन्न एवं सुविधायुक्त संचालन के लिये विज्ञप्ति प्रकाशित करवाई जाये। जिससे विद्यार्थियों को मानक स्तर के खाद्य पदार्थ एवं सुविधा मिल सके।
  • महाविद्यालय के सभागृह में सीढ़ीनुमा बैठक व्यवस्था एवं मानक स्तर का स्टेज व साउण्ड प्रुफ हाल बनाने के लिये पीआययु स्टीमेट बनाकर देगा। जिससे बने हुये सभागृह में सुधारीकरण का कार्य करवाया जा सके।
  • लोक निर्माण विभाग महाविद्यालय के विस्तार के लिये उससे लगी हुई बस डिपो, रेष्ट हाउस एवं पीएचई विभाग के पीछे उपलब्ध भूमि की नपती कर बतायेगा कि कितनी भूमि उपलब्ध है। जिससे उक्त भूमि को महाविद्यालय के विस्तार हेतु देने के लिये निर्णय किया जा सके।
  • महाविद्यालय में लगे हुये बगीचो को और सुन्दर तथा व्यवस्थित करने हेतु प्लान बनाकर प्रस्तुत किया जाये, जिससे उन पर चर्चाकर निर्णय लिया जा सके।
  • महाविद्यालय में स्वतंत्रता सैनानी शहीद भीमा नायक की प्रतिमा लगवाई जाये।
  • इन्द्रजीत छात्रावास के अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक के जीर्णशीर्ण आवास गृह के स्थान पर मल्टी आवास गृह का प्राक्कलन बनवाया जाये।

Share This News :