Home > अपना शहर ,
जनसंवाद “रूबरू” 7 मार्च को जीवाजी क्लब में

ग्वालियर। जीवाजी क्लब ग्वालियर द्वारा क्लब के सदस्यों के लिए ग्वालियर शहर के विकास में जनसंवाद कार्यक्रम रूबरू प्रारंभ किया जा रहा है। 7 मार्च को शाम 6 बजे कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर सदस्यों के प्रश्नों का जबाब देंगें।
 
जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम, मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने बताया कि जीवाजी क्लब द्वारा अपने सदस्यों के लिए इस अभिनव पहल की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और उधोगपति सभी को सम्मिलित करते हुए प्रतिमाह दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र जैन, ओमवीर सिंह, सुनील शर्मा, गौतम भागचंदानी है।
 
जीवाजी क्लब के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं संयुक्त सचिव रवि बग्गा ने सदस्यों से अनुरोध किया है। कि अपने प्रश्न 7 मार्च को शाम 5 बजे तक वॉट्सएप नंबर 6269173333 पर भेज दें, ताकि जनसंवाद में उनके प्रश्नों को शामिल किया जा सके। 

Share This News :