Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
चुनावों पर मंहगाई और किसान आंदोलन का कोई असर नहीं पडेगा: प्रहलाद दामोदर दास मोदी

ग्वालियर। विश्व हिन्दू महासंघ के अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद दामोदर दास मोदी ने किसान आंदोलन और बढ़ती मंहगाई के मुददे पर केन्द्र सरकार का बचाव करते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों पर इसका कोई असर नहीं पडेगा क्योंकि कोरोना काल में सरकार की तिजोरी खाली हो गई थी इसलिये जनता ने भी बढती मंहगाई में केन्द्र सरकार का सहयोग करने का मन बना लिया है। श्री मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे के बाद आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की बयार जिस तरह से चल रही है वह परिवर्तन को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश नजर आ रहा है उससे साफ है कि पांच राज्यों में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। कृषि कानूनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश के किसान कृषि कानून बिलों से संतुष्ट हैं और विरोध करने वालों के साथ किसान नहीं हैं। मैने छत्तीसगढ़ भ्रमण के दौरान कई किसानों से बात की तो वह कृषि कानूनों को लेकर संतुष्ट नजर आये। मंहगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर देश के मतदाताओं में मंहगाई को लेकर गुस्सा होता तो गुजरात के पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं मगर कोरोना संकट काल में सरकार ने जनता के लिये जिस तरह खजाना खोला इससे अब जनता मंहगाई के मुददे पर सरकार के साथ खडी नजर आ रही है। उन्होंने जोडा कि पांच राज्यों के चुनावों पर मंहगाई का कोई असर नहीं पडेगा। राजनीति में परिवार वाद को लेकर पूछे गये सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि यह सही है कि मेरी बेटी ने निकाय चुनाव में पार्षद का टिकट मांगा था मगर पार्टी ने जो तय किया उसको हमने स्वीकार किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी परिवार वाद के खिलाफ हैं इसका उदाहरण मेरा परिवार है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई वाद है तो वह राष्ट्रवाद है। राष्ट्रवाद को लेकर उन्होंने कभी कोई समझौता नहीं किया है। उन्होने कहा कि जहां तक मैं समझता हूं, प्रधानमंत्री का परिवार देश के १३५ करोड लोग हैं। इसमें कोई उनका बहन है भाई है मां है। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले २० साल में प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मेरी सिर्फ तीन बार मुलाकात हुई है।

Share This News :