Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,
जीएसटी की विसंगतियों के बारे में कैट का धरना 13 मार्च को

गवालियर : कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 13 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे इंदरगंज चौराहे पर जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ एवं ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी के विरुद्ध धरना आयोजित किया गया है। कैट पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से, कैट मध्यप्रदेश पदाधिकारियों से, बाजार के संयोजकों से, थाना स्तर की समितियों के संयोजकों से एवं कैट महिला विंग से अनुरोध किया है कि प्रातः 10 बजे धरने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शामिल हों। उल्लेखनीय है कि यह कैट का देशव्यापी आंदोलन है, जिसमें 13 मार्च को धरना, 20 मार्च को रैली एवं 26 मार्च को सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों के निवास पर ज्ञापन देना शामिल है।

Share This News :