Home > अपना शहर ,
गरज-चमक के साथ बारिश

मध्यप्रदेश  à¤•े  ग्वालियर -चम्बल   à¤®à¥‡à¤‚ शुक्रवार को चक्रवात का असर दिखा। सुबह से ही घने बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलीं। कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। । यहां 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 मार्च से अगले दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की संभावना है। à¤®à¥Œà¤¸à¤® विभाग ने शुक्रवार शाम तक शाजापुर में 5.0 एमएम, जबलपुर में 3.4 एमएम, ग्वालियर में 1.1 एमएम, इंदौर में 0.2 एमएम, खरगौन में 1.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की। इसके अलावा भोपाल, गुना, छिदवाड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की।मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नाॅर्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Share This News :