Home > अपना शहर ,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

दतिया .मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 20 मार्च 2021 को जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
    à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤§à¤¾à¤°à¤¿à¤¤ कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च 2021 को प्रातः 9.30 बजे डबरा में प्रधानमंत्री जी के आव्हा्न पर भाजपा जन जागरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रातः 10 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 11 बजे आप माँ पीताम्बरा माई एवं शनिदेव जी के दर्शन करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप ग्राम कुरथरा में नवीन गौ-शाला के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे, भोजन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप ग्राम भरसूला में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे आप ग्राम भरसूला से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और बार ऐसोसियेशन की लाईब्रेरी का उद्घाटन करेंगै। सायं 5.30 बजे आप डबरा शहर के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से झांसी के लिए प्रस्थान कर झांसी में वैवाहिक कार्यक्रम में उपिस्थत रहेंगे। रात्रि 9.30 बजे आप दक्षिण एक्सप्रेस से हजरत निमामुद्दीन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :