Home > अपना शहर ,
खुद सावधान रहें और लोगों को भी करें – संभाग आयुक्त सक्सेना

संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये आम जनों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर से निकलते समय अनिवार्यत: मास्क पहनें। मास्क का सही तरीके से पहनना भी जरूरी है।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने व्यापारी भाईयों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकान में कार्य करने वाले सभी लोगों को मास्क पहनकर कार्य करने की समझाइश दें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिये दुकानों के बाहर गोले अवश्य बनवाएँ। दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी मास्क पहनकर सामान लें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। श्री सक्सेना ने अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। भीड़भाड वाली जगह पर न जाएँ। अपने हाथों को नियमित रूप से सेनेटाइज करते रहें। सावधानी ही कोरोना से बचाव का उपाय है। इसे अवश्य अपनाएँ।

Share This News :