Home > अपना शहर ,
संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने दी होली की शुभकामनाएँ

संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना एवं कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने हर्षोल्लास के उत्सव होली पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। अधिकारी द्वय ने कहा है होली सामाजिक समरसता, सौहार्द्र और भाईचारे का त्यौहार है। यह त्यौहार विद्वेष और भेदभाव से ऊपर उठकर सबको एक साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी की सुख व समृद्धि की कामना की है। साथ ही आग्रह किया है कि इस समय वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। इसलिये सभी लोग अपने घर पर ही परिवार के साथ होली मनाएँ। मास्क का उपयोग अनिवार्यत: करें और सभी से दो गज की दूरी बनाए रखें। साथ ही नियमित रूप से अपने हाथों को सेनेटाइज करें अथवा साबुन से धोते रहें। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने आम जनता से यह भी अपील की है कि अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका जरूर लगवाएँ।

Share This News :