Home > अपना शहर ,
सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

संचालक जनसम्पर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने संचालनालय से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी को सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह गौर और सहायक ग्रेड-2 श्रीमती वंदना जवंजाल आज सेवा निवृत्त हुए हैं। दोनों शासकीय सेवकों को संचालक ने शाल-श्रीफल और सेवा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर संचालक, प्रशासन श्री सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share This News :