Home > अपना शहर ,
अवैध शराब पर छापामार कार्रवाही की गई

  कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आबकारी अधिकारी श्री एन. के.पारीक द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस जिला भिंड तथा ग्वालियर में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सघन जांच तलाशी की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अजनौधा के पास चेकिंग पॉइंट लगाया गया, तब कुछ देर में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कुछ सामान लाते हुए दिखाई दिया, उसको रोकने की कोशिश की परंतु वह कच्चे रास्ते का फायदा उठाकर भाग निकला। पीछा करने पर उसके घर पर पहुंचकर दबिश दी गई। दौरान दबिश रामकुमार पुत्र भगवान सिंह जाटव निवासी अजनोधा के घर से राजस्थान निर्मित 48 क्वार्टर युवराज व्हिस्की तथा 20 क्वार्टर रॉयल क्लासिक व्हिस्की बरामद किए गए। कुल 12.24 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त होने से आरोपी रामकुमार के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 4800 रुपए आंकी गई।

Share This News :