Home > अपना शहर ,
सामान्य सीट पर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को टिकट मिले: ब्राह्मण समाज

ग्वालियर। ब्राह्मण समाज मुरार के अध्यक्ष पंडित विष्णु नायक शास्त्री एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं. प्रदीप शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज की मांग है कि नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य वर्ग के लिये आरक्षित वार्डों एवं महापौर पद पर सामान्य वर्ग के महिला या पुरूष को ही टिकट दिया जाये। 
पत्रकारों से चर्चा करते हुये श्री शास्त्री व श्री शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज कोरोना काल में संक्रमण रोकने के लिये लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बांटने का काम करेगा तथा गर्मी के मौसम में चलित व स्थाई प्याऊ लगाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ६ से १२ वर्ष तक के बालकों का उपनयन परशुराम पार्क मुरार में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुरार ब्राह्मण समाज जिला चिकित्सालय मुरार में फल वितरण का कार्यक्रम करेगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को ब्राह्मण समाज सम्मानित करने का काम करेगा। पत्रकार वार्ता में श्रीमती व्यंजना मिश्रा, राजकुमार दुबे, रामौतार व्यास, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Share This News :