Home > अपना शहर ,
कोरोना मरीजों के उपचार के लिये निजी चिकित्सालय अधिकृत , सूची जारी

ग्वालियर । वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से पीड़ित लोगों के उपचार के लिये शासकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ विभिन्न निजी चिकित्सालयों को भी कोविड उपचार के लिये अधिकृत किया गया है। इन निजी चिकित्सालयों में कोविड उपचार के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। इनमें आईसीयू वार्ड, वेन्टीलेटर, ऑक्सीजन एवं अन्य जो आवश्यक व्यवस्थायें हैं वे सभी उपलब्ध हैं। कोविड से पीड़ित कोई भी मरीज इन अधिकृत अस्पतालों में अपना उपचार करा सकता है। 

 à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं पीड़ितों के उपचार के लिये सभी निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों से बैठक कर उन्हें उपचार के लिये न केवल अधिकृत किया है बल्कि कोविड पीड़ितों का बेहतर उपचार करने के लिये हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी दिए हैं। शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोविड का उपचार होने से पीड़ितों को त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। 

 à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के निवासियों से भी अपील की है कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी सावधानियां बरतें। बिना काम के घर के बाहर न निकलें। घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने निजी चिकित्सालयों से यह भी कहा है कि कोविड संक्रमण से पीड़ित ऐसे मरीज जो होम क्वारंटाइन होकर अपना उपचार ले रहे हैं उन्हें भी चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराएँ। होम क्वारंटाइन मरीजों से भी संपर्क स्थापित कर चिकित्सीय सलाह और दवा उपलब्ध कराने के कार्य में भी निजी चिकित्सालय आगे आएँ। 

 à¤•लेक्टर श्री सिंह ने कोविड से पीड़ित मरीजों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार से घबराएँ नहीं, पीड़ित होने पर अपना उपचार कराएँ। कोविड का उपचार अस्पताल में रहकर अथवा कम संक्रमण होने पर होम क्वारंटाइन रहकर भी किया जा सकता है। 

 à¤œà¤¿à¤²à¤¾ प्रशासन द्वारा निजी चिकित्सालयों की सूची भी सार्वजनिक की है। इन अस्पतालों में कोई भी पीड़ित पहुँचकर अपना उपचार करा सकता है। निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिये अगर कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607, 2646608, 2646609 एवं वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर संपर्क किया जा सकता है। जिन निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों के उपचार की सुविधायें उपलब्ध हैं, उनमें 

क्र. संस्था का नाम प्रभारी अधिकारी (डॉक्टर) की सूची मोबाइल नम्बर

1 चन्द्रा हॉस्पिटल डॉ. पदम्भ शर्मा 7566232242

2 अग्रवाल नर्सिंग कॉलेज डॉ. उमेश कुमार

9322279036

3 टाइम हॉस्पिटल डॉ. शोभा दुबे 9131837007

4 एस के एस हॉस्पिटल डॉ. सतेन्द्र कुमार 9713108888

5 सर्वधाम हॉस्पिटल डॉ. एस के दुबे 9826266426

6 लिंक हॉस्पिटल डॉ. अनुज दिंगलीवाल 7999771250

7 सोफिया हॉस्पिटल डॉ. समिम 7000891983

8 ग्लोबल हॉस्पिटल डॉ. हर्ष अग्रवाल 9425117259

9 लाइफ केयर हॉस्पिटल डॉ. अटल श्रीवास्तव 9827371852

10 लिंक हॉस्पिटल डॉ. हर्ष पाल 9285004119

11 परिधि हॉस्पिटल डॉ. अनिस झा 9977244495

12 निरोग हॉस्पिटल डॉ. अजय शर्मा 7987521413

13 कल्याण हॉस्पिटल डॉ. राघवेन्द्र शर्मा 8120113011

14 बिरला हॉस्पिटल डॉ. एस एल देसाई 9425784446

15 एसएसआईएमएस हॉस्पिटल डॉ. अमित सिंह चौहान 9425163830

16 ब्राह्मनी हॉस्पिटल डॉ. बृजेश सिंह राजपूत 8889437489

17 एमपीसीटी हॉस्पिटल डॉ. मनीष 7000054715

18 आईटीएम हॉस्पिटल डॉ. राकेश कुमार 9229846199

19 अपोलो हॉस्पिटल डॉ. राजेश शर्मा 9926390750

20 आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल डॉ. सीमा जायसवाल जिला क्षय अधिकारी 8989475400

21 डीएच हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. गजराज सिंह गुर्जर 9479539632

22 मिलिट्री हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. गौतम 8941003318

23 केडीजे हॉस्पिटल मुरार डॉ. अनिल कुमार बाथम 7566927553

24 कल्याण मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल 34, 35 लक्ष्मीबाई डॉ. अनिल सक्सेना 9826217672

25 आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल सांई बाबा मंदिर डॉ. विनोद भदौरिया 9111004035

26 श्रीकृष्णा हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. तपश शर्मा 8770606852

27 ग्लोबल हॉस्पिटल ग्वालियर डॉ. कपिल अग्रवाल 8965999786

28 लोटस हॉस्पिटल डॉ. प्रशांत अग्रवाल 9560033023

29 परिधि हॉस्पिटल डॉ. राघवेन्द्र यादव 9977244495

30 नारायण हॉस्पिटल ग्वा. डॉ. देवेन्द्र आर्य 7770858190

31 ब्राह्मनी हॉस्पिटल डॉ. के पी राजौरिया 8889437489

32 एसएसआईएमएस हॉस्पिटल डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार 7987558443

33 खुशी हॉस्पिटल ग्वा. डॉ. भुपेन्द्र जाटव 7999771250

34 मानसरोवर केयर हॉस्पिटल डॉ. विशाल यादव 7049877000

Share This News :