Home > अपना शहर ,
विधायक डाॅ. सिकरवार ने दी 16 परिवारों को आर्थिक सहायता

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज ललितपुर काॅलोनी कार्यालय में 16 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक डाॅ. सिकरवार ने 15 परिवारों को कन्या विवाह हेतु एवं 1 विद्यार्थी को लेपटाॅप क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में सतीश धनौलिया निवासी आसमानी माता मंदिर भीमनगर, मंसूर शाह निवासी ग्राम लालियापुरा राहुल पेट्रोल पम्प के पास झांसी रोड, चौधरी शिवनारायण सेजवार निवासी खटीक मौहल्ला मुरार, मोहन सिंह खरे निवासी नदी पार टाल नया मौहल्ला शमशान रोड मुरार, मायाराम निवासी ओफो की बगिया नाकाचन्द्रवदनी, श्रीमती लता राजू नार्वे निवासी भीमनगर खाज भराई माता के पास थाठीपुर, रामदीन मेहम्बर निवासी न्यू बस्ती सिरौल काॅलोनी मुरार, सौरभ डंडा निवासी खटीक मौहल्ला रिसाला बाजार मुरार, श्रीमती उर्मिला निवासी ग्रीन फिल्ड स्कूल के पास पारस विहार काॅलोनी नाकाचन्द्रवदनी, साहब सिंह निवासी अशोक काॅलोनी पानी की टंकी के पास मुरार, श्रीमती प्रभा पाण्डेय निवासी जे-497 दर्पण काॅलोनी थाठीपुर, संतोश कुमार वंशकार निवासी ग्राम शालूपुरा ग्वालियर, कमल मेथेले निवासी जनकपुरी एकता काॅलोनी गोल पहाडिया, राजू नामदेव निवासी भगवती काॅलोनी मुरार, गीता वाल्मिक निवासी अखाडा मुरार को पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता विधायक डाॅ. सिकरवार द्वारा प्रदान की गई एवं रोहित शर्मा को लेपटाॅप क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिये मैं हमेशा तत्पर रहता हूॅ। किसी गरीब को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल मैं और मेरा परिवार रखता हैं। आप लोगों को जब भी मेरी जरूरत महसूस हो मैं आपके बीच आपकी सेवा के लिये हर वक्त खडा रहूॅगा। इस मौके पर पवन जैन, प्रमोद जैन, महेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में आज विधायक डाॅ. सिकरवार ने कर्तव्यजन सामाजिक संस्था की संचालक श्रीमती शैलजा शर्मा को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विधायक डाॅ. सिकरवार ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षणः- ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज गोविन्दपुरी चौराहे से हुरावली चैराहा तक बन रही सड़क कार्य का निरीक्षण किया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देष दिया की सड़क निर्माण की गुणवता् से किसी प्रकार का समझौता न किया जाये। उन्हाेने कहा कि वशों से इस सड़क निर्माण की जनता द्वारा मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों ने डाॅ. सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस नेता आदित्य ने दी 2 परिवारों को अंत्येष्टि सहायताः- युवा कांग्रेस नेता आदित्य सतीश सिकरवार ने आज विजय बरार निवासी देवनगर नाकाचन्द्रवदनी, कल्लू साहू निवासी शिवाजी नगर थाठीपुर को पिता की मृत्यु हो जाने पर अंत्येष्टि सहायता प्रदान की।

Share This News :