Home > अपना शहर ,
शहर की पेयजल आपूर्ति हेतु तिघरा डेम के लिए कैकेटो एवं पेहसारी डेम का पानी रिजर्व रखा जावे :सुधीर गुप्ता

ग्वालियर । पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर सुधीर गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर श्री शिवम वर्मा को ज्ञापन सौपकर मांग की गई शहर की पेयजल व्यवस्था हेतु तिगरा डेम के लिए कैकेटो एवं पेहसारी डेम का पानी रिजर्व रखने की मांग की गई सुधीर गुप्ता ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था पूर्ति के लिए तिघरा डैम के लिए कैकेटो एवं पेहसारी डेम का पानी रिजर्व रखना आवश्यक है आज तिघरा डैम का वाटर लेवल 725 फुट रह गया है यह सप्लाई स्तर वाले डेड एंड 715 फुट से 10 फुट ऊपर है अतः शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए तिगरा डैम में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु कैकेटो एवं पेहसारी डेम का पानी रिजर्व रखने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए ताकि शहर में पानी की कमी ना हो।

 à¤¤à¤¥à¤¾ चंबल से पानी अतिशीघ्र लाने के लिए जनप्रतिनिधियो का सहयोग लेकर योजना को शीघ्र शुरू करे।

 à¤¸à¤¾à¤¥ ही दूसरा ज्ञापन भी दिया गया जिसमें मांग की गई कि कैलासवासी श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यकरण किया प्रतिमा के ऊपर से जो तार जा रहे हैं उन्हें शिफ्ट किया जाए प्रतिमा स्थल के ग्रेनाइट पत्थरों का संधारण किया जाए एवं प्रतिमा के चारों ओर पोल लगाकर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था कर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाए तथा शहर में महापुरुषों को प्रतिदिन माला पहनाई जाए। इसके साथ ही छत्री बाजार अच्युतानंद व्यामशाला के बीच की दीवार तोड़कर लेडीज पार्क से उसे मिलाया जाए और लेडिज पार्क पैदल पथ को व्यामशाला से जोडकर को लंबा किया जाए और व्यामशाला में चिल्ड्रन पार्क बनाया जाए।

 à¤¬à¤¾à¤¡à¤¼à¥‡ पर स्थापित सभी हेरिटेज बिल्डिंग को उसके उसकी वास्तुकला के अनुसार ही उनका विकास किया जाए। महाराज बाड़े पर स्थित दत्त मंदिर के सामने रोड पर 15 फुट के पत्थर रखे हैं पानी की टंकी लगी है एवं ठेले लगे हैं फुटपाथ पर तथा धास बेचने वालों के कारण इतने जानवर इकट्ठा हो जातें है कि आये दिन लोग घायल हो जातें है ओर पूरे समय यातायात बाधित रहता है इनकी तत्काल अन्यत्र व्यवस्था की जाए की जाए खासगी बाजार चौराहे से स्काउट तक पेच रिपेयरिंग किया जाए।तथा कमिश्नर जी से अनुरोध किया गया कि एक स्टैंडिंग आर्डर निकालकर जिसमें शहर के अंदर जितने भी चेंबर के ढक्कन जो टूट गए हैं या रोड के नीचे हैं ऊपर है उन्हें रोड लेवल में किया जाए सभी संबंधित जोनल अधिकारी के एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया जाए कि 15 दिन के अंदर शहर के चेम्बर ढक्कन ढीक हो जाए जिनके कारण आए दिन दुर्घटना होती हैं।

Share This News :