Home > अपना शहर ,
कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिये कराएँ डोर-टू-डोर सर्वे - प्रमुख सचिव दुबे

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि फ्रंट लाईन वर्कर के जरिए घर-घर सर्वे कर बुखार, सर्दी-जुकाम तथा कोरोना के अन्य लक्षणों से ग्रसित लोगों का पता लगाएँ। साथ ही इन लोगों की कोरोना जाँच कराएँ और उन्हें दवायें भी उपलब्ध कराएँ। यह बात जिले के प्रभारी सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कही। श्री दुबे गूगल मीट के जरिए ग्वालियर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं उससे बचाव के लिये किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर रहे थे। गूगल मीट में संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री किशोर कान्याल व मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस एन अयंगर सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर मौजूद थे।
बुधवार को हुई गूगल मीट में प्रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा जिस घर में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है उस घर के अन्य सदस्यों की कोरोना जाँच कराएँ। साथ ही उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की दवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँ।
कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर से डॉक्टर वॉट्सएप से मरीजों को सलाह दें
    à¤ªà¥à¤°à¤®à¥à¤– सचिव श्री संजय दुबे ने कहा कि होम आईसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के चिकित्सक नियमित रूप से वॉट्सएप के जरिए चिकित्सकीय सलाह देते रहें। साथ ही मरीजों से चर्चा कर उनके ऑक्सीजन लेवल की जानकारी भी लें। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को सलाह दी जाए कि वे हर दो-तीन घंटे में अपने ऑक्सीजन लेवल की जाँच करें और उसका हिसाब लिखकर रखें। यदि ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो तो तत्काल चिकित्सक को टेलीफोन के जरिए बताएँ, जिससे अस्पताल में शिफ्ट कर मरीज का बेहतर इलाज कराया जा सके।
डॉक्टर तय करें की मरीज किस अस्पताल में भर्ती होगा
    à¤ªà¥à¤°à¤®à¥à¤– सचिव श्री संजय दुबे ने ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के सुझाव पर सहमति जताते हुए कहा कि जाँच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को होम आईसोलेशन की अनुमति दी जानी है अथवा किस अस्पताल में भर्ती कराया जाना है, इसका निर्णय इंसीडेंट कमाण्डर के साथ संलग्न चिकित्सक मरीज की स्थिति समझने के बाद करें, जिससे मरीज को जरूरत के मुताबिक चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने कहा की मरीज की हालत के आधार पर उसे कोविड केयर सेंटर, जिला चिकित्सालय व सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

फण्ड की कमी नहीं, तत्काल करें मरीज के लिये व्यवस्थायें – संभाग आयुक्त श्री सक्सेना  
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कहा कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों एवं इंसीडेंट कमाण्डर को आपात स्थिति में कोरोना मरीजों के लिये दवाईयाँ सहित अन्य व्यवस्थायें करने के लिये अतिरिक्त फण्ड मुहैया कराया गया है। इसलिये जरूरत पड़ने मरीजों के लिए तत्काल एम्बूलेंस, ऑक्सीमीटर व दवाओं इत्यादि का इंतजाम किया जाए। श्री सक्सेना ने जोर देकर कहा कि पैसे की कमी नहीं है तो अब कोरोना मरीजों के इलाज के लिये किसी भी चीज की कमी नहीं आनी चाहिए।
    à¤¶à¥à¤°à¥€ सक्सेना ने जिला चिकित्सालय सहित कोरोना के लिए डैडीकेटेड सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे हैल्पडेस्क संचालित करने के निर्देश भी गूगल मीट में दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमितों को रिफर करने से पहले सुपर स्पेशिलिटी के नोडल डॉक्टर को अनिवार्यत: सूचित करें, जिससे मरीज के पहुँचने पर तत्काल इलाज शुरू हो सके। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने जाँच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना मरीजों के त्वरित शिफ्टिंग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी कारोना मरीज बिना किसी तकलीफ के अस्पतालों में भर्ती हो जाएँ। साथ ही जिनमें कोरोना के कम लक्षण हैं उन्हें होम आइसोलेशन में ही दवाएँ देकर उचित सलाह मिल जाए।
संक्रमित मरीजों को सलाह और दवाएँ देने उनके घर जाएँ डॉक्टर – कलेक्टर श्री सिंह
    à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि इंसीडेंट कमाण्डर के साथ नियुक्त चिकित्सक होम आईसोलेशन में रह रहे प्रत्येक मरीज के घर जाकर मरीज की सेहत के बारे में जानकारी लें। साथ ही मरीज को दवाएँ व उचित सलाह भी दें। सभी डॉक्टर्स घर-घर विजिट का ब्यौरा रजिस्टर में संधारित करें। श्री सिंह ने इंसीडेंट कमाण्डर के साथ तैनात डॉक्टर्स की मदद के लिए मेडीकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर और आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी संलग्न करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने वार्ड निगरानी समितियों को सक्रिय कर खासतौर पर उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में दवाओं की किट तैयार कराई गई हैं, जो कंट्रोल कमाण्ड सेंटर से प्राप्त की जा सकती हैं। चिकित्सकगण इन किट में अतिरिक्त दवायें भी शामिल कर सकते हैं।
जो मरीज सक्षम नहीं है उन्हें खरीदकर दें ऑक्सीमीटर
    à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी इंसीडेंट कमाण्डर को निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में रह रहे जो मरीज सक्षम नहीं हैं उन्हें खरीदकर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएँ। वर्तमान में कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर से भी ऑक्सीमीटर लेकर मरीजों के घर पहुँचाए जा सकते हैं।

Share This News :