Home > अपना शहर ,
कोरोना काल में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : निगमायुक्त वर्मा

 à¤¨à¤—र निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना काल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, हर क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई हो तथा कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से समय पर पहुंचे, इसके साथ ही सफाई कार्य में संलग्न सभी कर्मचारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें व पूरे संसाधनों के साथ सावधानी से सफाई व्यवस्था संभाले।
निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने बैठक में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों एवं रूट चार्ट के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सभी क्षेत्रों में समय पर वाहन पहुंचने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए तथा यदि कोई वाहन खराब होता है तो उसके स्थान पर रिजर्व वाहन तत्काल उस जगह पहुंचे।
   इसके साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर भी कार्यालय में बैठने इत्यादि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने नाला सफाई को लेकर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व नाला सफाई के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी जाए तथा समय से पूर्व नालों की सफाई होना अति आवश्यक है इसके लिए जो भी कार्रवाई करनी है, उसे तत्काल पूर्ण कर लें। इसके साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
   बैठक में अपर आयुक्त श्री संजय मेहता, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री पवन सिंघल, नोडल अधिकारी श्री शिशिर श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्री केशव सिंह चैहान सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :