Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने कोरोना महामारी के दौरान अपने पदेन दायित्वों से अनुपस्थित रहने वाले 4 डाक्टरों को दिया शोकाज नोटिस

बड़वानी  .कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान अपने पदेन दायित्वों से अनुपस्थित रहने वाले 4 डाक्टरों को शोकाज नोटिस जारी कर तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने के आदेश दिये है। अन्यथा की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ब) एवं 56 में उल्लेखित प्रावधानो के तहत वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
इन डाक्टरों को मिला शोकाज नोटिस
    à¤•लेक्टर ने जिन डाक्टरों को शोकाज नोटिस जारी किया है उनमें जिला चिकित्सा के शल्प विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन को बिना अनुमति के अवकाश पर जाने के लिये, जिला चिकित्सालय के मेडिकल आफिसर डॉ. कीर्तिसिंग चौहान को अनाधिकृत रूप से लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण, जिला चिकित्सालय के मेडिकल आफिसर डॉ.अश्विन चोयल एवं डॉ. ज्योति बघेल को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण शोकाज नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि यदि दो दिनो के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और ड्यूटी ज्वाईन नही की गई तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Share This News :