Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने किया आशाग्राम कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण, लेब संचालको को दी कड़ी चेतावनी

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को बड़वानी के आशाग्राम कोविट केअर सेंटर का पुनः निरीक्षण कर जहॉ चिकित्सको से चर्चाकर रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी प्राप्त की। वही रोगियों से भी चर्चाकर मिल रही चिकित्सकीय  सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सको एवं रोगियों को प्रोत्साहित भी किया।
    à¤¨à¤¿à¤°à¥€à¤•्षण के दौरान कलेक्टर ने आशाग्राम संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी श्री सचिन दुबे एवं व्यवस्था में संलग्न श्री मणीराम नायडू से भी चर्चाकर व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने संस्था के पदाधिकारियों की कर्मठता की प्रशंसा करते हुये विश्वास दिलाया कि केन्द्र संचालन हेतु उन्हें जो भी आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जायेगा।
    à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर आशाग्राम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्यों से भी चर्चाकर उनके कार्यो एवं प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये बताया कि उनके इस पुरूषार्थ के कारण ही हम जल्दी से जल्दी कोरोना मुक्त जिलो में शुमार हो सकेंगे। à¤•लेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को नगर में संचालित सम्पूर्ण पैथालाजी लेब बड़वानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लेब के अंदर सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन न होने पर कलेक्टर ने मौके पर ही लेब संचालक पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुये आदेशित किया कि अविलम्ब लेब के अंदर एवं बाहर सोशल डिस्टेंस के पालन करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये , अन्यथा उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं के तहत कठौर कार्यवाही की जायेगी। जिसमें एफआईआर के साथ - साथ लेब सील करने जैसी कार्यवाही भी हो सकती है।
    à¤‡à¤¸à¥€ प्रकार कलेक्टर ने जिले के समस्त लेब संचालको को भी आदेशित किया कि कोरोना के मददेनजर यद्यपि उनके लेब पर जॉच करवाने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है, किन्तु इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि वे सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का पालन न करवाये। कलेक्टर ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी लेब में सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन पाया गया तो इसके लिये सीधे-सीधे लेब संचालको को जिम्मेदार मानते हुये एफआईआर करवाई जायेगी। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी को भी कोरोना कर्फ्यू का उल्लघन नहीं करने दिया जायेगा, चाहे वह कोई भी क्यों न हो।
 

Share This News :