Home > अपना शहर ,
कलेक्टर की सख्ती ,मास्क नहीं लगाने वाले 210 व्यक्तियों पर लगा 20 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

नरसिंहपुर |  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
       इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में 18 मई को 398 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍किया गया। साथ ही इस दिन 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 210 व्यक्तियों पर 20 हजार 800 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
    18 मई को मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 14 व्यक्तियों पर  1800 रूपये, गाडरवारा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये, करेली में 11 व्यक्तियों पर 1100 रूपये, गोटेगांव में 6 व्यक्तियों 550 रूपये, तेंदूखेड़ा में 15 व्यक्तियों पर 1250 रूपये, चीचली में 4 व्यक्तियों पर 200 रूपये, सांईखेड़ा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये एवं सालीचौका में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 148 व्यक्तियों पर 14 हजार 800 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
        इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 25, गाडरवारा में 15, करेली में 40, गोटेगांव में 35, तेंदूखेड़ा में 80, चीचली में 15, सांईखेड़ा में 10 व सालीचौका में 30 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 148 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।
 

Share This News :