Home > अपना शहर ,
108 अस्थि कलशों को लेकर नगर निगम उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव आज होंगे सोरों रवाना

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान शहर में कोरोना से मृत हुए अनेक नागरिकों के परिजन उनके अस्थि कलश लेने लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम नहीं आए। ऐसे नागरिकों की अस्थियों के गंगा में विसर्जन का कार्य नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से 108 अस्थि कलश लेकर कल दिनांक 25 मई 2021 को नगर निगम के उपायुक्त डॉक्टर अतिबल सिंह यादव प्रातः 10:00 रवाना होंगे। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में आज नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने अस्थि कलश को देखा तथा इन्हें सम्मान सहित गंगा में विसर्जित कराने के निर्देश श्री यादव को दिए। नगर निगम के इस पुनीत कार्य में सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।

Share This News :