Home > अपना शहर ,
कलेक्टर का सख्त निर्णय ;नगरीय क्षेत्र में सभी पेट्रोल/ डीजल पम्प एक जून की सुबह 6 बजे तक पूर्णत: बंद रहेंगे

नरसिंहपुर .कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला दंडाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने आम नागरिकों को संक्रमण से बचाने एवं उनके स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए क्राईसिस मैनेंजमेंट ग्रुप के सदस्यों से विचार- विमर्श के बाद दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के प्रावधानों के तहत सम्पूर्ण जिले की राजस्व सीमाओं में नगरीय क्षेत्र के समस्त पेट्रोल/ डीजल पम्प 25 मई से एक जून 2021 की सुबह 6 बजे तक पूर्णत: बंद रखे जाने का आदेश पारित किया है।
         इस सिलसिले में जारी आदेश के अनुसार जिले की सीमा में नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर स्थित समस्त पेट्रोल/ डीजल पम्प खुले रहेंगे। शासकीय वाहनों एवं स्वास्थ्य सेवा में लगी एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, शव वाहन के लिए किसी एक पेट्रोल/ डीजल पम्प को अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में खुला रखेंगे। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
   इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

Share This News :