Home > अपना शहर ,
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की टेस्टिंग में अधिकारी तेजी लायें - कलेक्टर

भोपाल | à¤•लेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिले के समस्त एसडीएम, स्वास्थ्य अधिकारी एवं कोरोना से जुड़े समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विगत कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के केसेस कम आये हैं, लेकिन ऐसा न समझे कि कोविड समाप्त हो चुका है। अब केस शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे है, इसलिये शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोंगो की टेस्टिंग बढ़ाये। जिन गांवों में कोविड संक्रमण टेस्ट के दौरान पॉजीटिव आ रहें है, उन गांवों में विशेषकर निगरानी बढ़ाई जाये और वहां सस्पेक्टेड व्यक्तियों की टेस्टिंग अवश्य करायें। 

    कलेक्टर ने कहा कि किल कोरोना अभियान-4 भी आरंभ किया गया है। इस अभियान का मतलब यही है कि घर-घर सर्वे के दौरान जो लोग सस्पेक्टेड पाये जा रहें है, उनकी टेस्टिंग अवश्य कराये कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विकासखण्डवार कोविड की समीक्षा की जाये। जिसमें एसडीएम, बीएमओ, जनपद सीईओ ग्रामीण क्षेत्रों में फीडबैक लें, कहीं भी एक वार्ड या एक गांव में 5 या 5 से अधिक लोग कोरोना संक्रमण के पाये जाते हैं, उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाये। वहां कोरोना के मरीज बढ़ना नहीं चाहिये। 
     कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि किल कोरोना अभियान-4 में सस्पेक्टेड क्षेत्रों को चिन्हित कर वहाँ के रहवासियों की  शत-प्रतिशत टेस्टिंग करें।

Share This News :