Home > अपना शहर ,
कलेक्टर कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा

दतिया .   à¤•लेक्टर श्री संजय कुमार ने ग्रामीण अंचलों का दौरा कर शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहॅूं खरीदी कार्य का दतिया एवं भाण्ड़ेर तहसीलों में उपार्जन केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भाण्ड़ेर श्री अरविन्द सिंह माहौर, तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी आदि अधिकारीगण साथ थे।
    à¤•लेक्टर श्री कुमार ने बुधवार को ग्रामीण अंचलों के दौरे के दौरान शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ग्राम इमिलिया, दुरसड़ा, दिसवार, पिपरौआ, सोहन में किसानों से चर्चा कर उपार्जन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने बताया कि वारदाने की कमी है। कुछ किसानों ने तौल के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर दो किलो गेहूं अतिरिक्त प्रति क्विंटल पर लिया जा रहा है। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों से नियमानुसार गेहूं की तौल हो। तौल के दौरान अतिरिक्त गेहूं न लिया जाए। किसानों द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर तौल के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा राशि मांगने की शिकायत पर उपस्थित कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि राशि मांगने वाले कर्मचारियों को वक्षा नहीं जायेगा। उन्होंने ग्राम सोहन में आंगनबड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण कर कार्यकर्ता एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों से किल कोरोना अभियान में पाए गए सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की जानकारी ली।
    à¤•लेक्टर श्री कुमार ने इस दौरान ग्रामीणों से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव हेतु जो टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभियान के तहत् कोरोना का टीका अवश्य लगवाये। उन्होंने लोगों से कहा कि जिले में 31 मई 2021 तक लागू जनता कोरोना कर्फ्य का भी पूर्ण पालन करें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। मास्क का उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन करे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना के तहत् जिले में भी दो माह का खाद्यान 4, 5, 6 जून 2021 को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा। जिसका गरीब एवं पात्र उपभोक्ता लाभ ले। खाद्यान वितरण के लिए प्रत्येक दुकान पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share This News :