Home > अपना शहर ,
कोरोना से बचाव हेतु लोगों को टीका लगाने हेतु प्रेरित करें - कलेक्टर

   à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ . कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की कलेक्टर श्री संजय कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना के बचाव हेतु सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाये जाने हेतु प्रेरित करें। और लोगों को टीकाकरण के संबंध में जो भ्रांतियां है उन्हें दूर करें।
    à¤—ूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री एके चॉदिल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    à¤•लेक्टर श्री कुमार ने जिले के सभी अनुवभागीय दण्ड़ाधिकारियों से टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि वे स्वयं एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचयात के मुख्य कार्यपालन अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण हेतु प्रेरित करें और उन्हें समझाईश दें कि कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बताया जाए कि अगर कोई व्यक्ति टीकाकरण के बारे में अफवाह एवं भ्रांति फैलाता है उस पर ध्यान न दें। टीकाकरण के कार्य में स्थानीय जनप्रतिनधियों के साथ-साथ सरपंच, क्राइसिस मैनेजमेंट के ग्रुप का भी सहयोग लें। कलेक्टर ने इस दौरान किल कोरोना अभियान की समीक्षा करते हुए सर्दी, जुकाम, खांसी के चिन्हित किए गए मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीज एवं उपचार उपरांत घर वापस गए मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में भी समीक्षा की।

Share This News :