Home > अपना शहर ,
40 मरीज हुये कोरोना से मुक्त

नरसिंहपुर |जिले में उपचार के बाद रविवार 30 मई को 40 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब  तक 10 हजार 957 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकव्हरी रेट 98.41 प्रतिशत है। जिले में 30 मई 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में 8 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है तथा एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 97 है। जिले में होम आईसोलेशन में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 59 और स्वास्थ्य संस्था में भर्ती पॉजीटिव मरीजों की संख्या 38 है। जिले में 16 जनवरी 2021 से अब तक एक लाख 47 हजार 860  नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
   जिले में 30 मई को विगत 24 घंटों में 40 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 80 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक एक लाख 56 हजार 352 सैंपल लिए गए, एक लाख 42 हजार 663 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव व 1899 की रिपोर्ट रिजेक्ट हुई हैं। जिले में अभी तक कुल 11 हजार 134 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए और 10 हजार 957 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।

Share This News :