Home > अपना शहर ,
पिता काे नहीं बचा सकी बेटी:वीडियो जारी करके ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए DM से लेकर CM तक से लगाई थी गुहार, मदद के लिए सोनू सूद भी आए पर पिता की हो गई मौत

ग्वालियर में CM शिवराज से लेकर DM तक से गुहार लगाने वाली बेटी अपने पिता को नहीं बचा सकी। ब्लैक फंगस से अपोलो हॉस्पिटल à¤—्वालियर à¤®à¥‡à¤‚ पिता ने दम तोड़ दिया। 7 दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बेटी रेनू अपने व्यवासायी पिता के इंजेक्शन के लिए CM शिवराज से मदद मांग रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म एक्टर सोनू सूद भी उसकी मदद के लिए आगे आए। लेकिन पिता को बचाया नहीं जा सका।

मंगलवार सुबह 5 बजे सारे प्रयास उस समय धरे-धरे रह गए जब रेनू के पिता राजकुमार शर्माको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव अकोड़ा भिंड ले जाया गया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह था पूरा मामला

शहर के डीडी नगर निवासी राजकुमार शर्मा ट्रैक्टर की एजेंसी चलाते थे। 27 अप्रैल को वह कोरोना की चपेट में आए थे। उसके बाद राजकुमार को ब्लैक फंगस हो गया। 15 मई को उन्हें सेवा नगर रोड पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फंगस को रोकने डॉक्टर ने करीब 100 इंजेक्शन की डिमांड की थी।

राजकुमार की बड़ी बेटी रेनू 19 साल ने अपने मामा के साथ मिलकर किसी तरह सिर्फ 20 इंजेक्शन का इंतजाम कर लिया, लेकिन इसके बाद इंजेक्शन नहीं मिल रहे थे। जिस कारण फंगस फैलने से रेनू के पिता की लेफ्ट आई (उल्टी आंख) व ऊपर का जबड़ा निकालना पड़ा है। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG की डिमांड पूरी नहीं हो रही थी। जब कलेक्टर ग्वालियर, सभी SDM व ड्रग कन्ट्रोलर से भी इंजेक्शन नहीं मिले तो 25 मई सुबह रेनू ने एक मार्मिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज को मामा कहते हुए उनसे मदद मांगी थी।

इस वीडियो के बाद ऊर्जामंत्री से लेकर ग्वालियर कलेक्टर तक ने उनसे संपर्क किया था। फिल्म एक्टर व समाजसेवी सोनू सूद भी उसकी मदद के लिए सामने आए। पर ज्यादा मदद नहीं हो सकी। वीडियो वायरल होने के ठीक 7 दिन बाद रेनू के पिता की मौत हो गई।

जब लगा अब सब ठीक हो रहा है तभी धोखा दे गए पापा

 à¤°à¥‡à¤¨à¥‚ ने बताया कि प्रशासन से ज्यादा उम्मीद न करते हुए दिल्ली से इंजेक्शन अरेंज किए थे। करीब 10 दिन की डोज पूरी लग चुकी थी। पापा की हालत में इतना सुधार था कि वह बेड से उठकर वार्ड में चलने फिरने लगे थे। पर दो दिन पहले अचानक बुखार आया और वह वापस बिस्तर पर आ गए। 48 घंटे में इतनी हालत बिगड़ी की ब्लड उनके माइंड तक नहीं पहुंच रहा था। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे कि इसे कैसे कन्ट्रोल करें। मंगलवार सुबह अचानक पता लगा कि पापा नहीं रहे। काश वह बच जाते।

Share This News :