Home > अपना शहर ,
अफवाहों पर ध्यान ना दें, टीकाकरण अवश्य कराएं - कलेक्टर

भोपाल . कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के जिस प्रकार से आमजन ने प्रशासन को सहयोग किया है। ठीक उसी प्रकार जिलेवासी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वे भी सभी कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। कोरोना से बचाव हेतु टीका ही एकमात्र सुरक्षित उपाय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह और भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देकर टीकाकरण जरूर कराएं। साथ ही मास्क लगाए, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करते रहें।
    à¤•लेक्टर ने कहा कि आमजन अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे। साथ ही दुकानदार मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही ग्राहकों को भी मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए लगातार प्रेरित करें। उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में ही रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने की स्थिति में ही अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि कोरेाना संक्रमण की चैन को तोडने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। भीड़ एकत्र हो ऐसे पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक आयोजन नहीं किये जाएं।
    à¤•लेक्टर ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने तथा जिले में प्रभावी रूप से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सबके समन्वित प्रयास जरूरी है। जिले के नागरिक कोरोना गाइड लाइन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। प्रतिबंधात्मक आदेश के साथ विभिन्न व्यवसाय संबंधित छूट भी निर्धारित समय-सीमा के लिए प्रदान की गई है।

Share This News :