Home > अपना शहर ,
व्यापारी वैक्सीनेशन 10 जून तक अवश्य करायें- कलेक्टर

 à¤®à¥à¤°à¥ˆà¤¨à¤¾ |प्रदेश सरकार की गाइड लाइन पर अब मुरैना जिला भी 4 जून से अनलॉक हो चुका है। व्यापारी शासन की गाइडलाइन के अनुसार बाजार नियमों के तहत खोलें। नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। कार्यवाही से बचने के लिये व्यापारी शासन की गाइडलाइन का अवश्य पालन करें। ये बात कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन ने शुक्रवार को अंबाह सर्किट हाउस पर व्यापारियों के बीच बैठकर कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार, विधायक श्री कमलेश जाटव, एसडीएम श्री राजीव समाधिया, तहसीलदार सहित अंबाह विकासखंड के व्यापारी उपस्थित थे।
    à¤•लेक्टर श्री बी कार्तिकेयन ने कहा कि 4 जून से जिले के सभी बाजार राइट लेफट के हिसाब से खोले गये हैं और रात्रि 10 बजे से 6 बजे तक कफर्यू रखने के आदेश हैं। इसके अलावा शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः  6 बजे तक कफर्यू रहेगा। व्यापारी नियमों के तहत दुकान खालें। इसके बाद केस बढना नहीं चाहिये। केस और कम हुये तो जिला स्तरीय क्रायसिस मैनेजमेंट की बैठक में अगले निर्णय लिये जायेंगे। शासन द्वारा अभी 15 जून तक इस प्रकार की सावधानी बरतने के निर्देश हैं। जिसमें व्यापारी जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमानुसार दुकानें 9 से 5 बजे तक खोलें। समय पर दुकानें बंद करना उचित समझें। इसके लिये बाजारवार व्यापारियों की भी निगरानी टोली बनायें जो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहयोग प्रदान करे।
    à¤•लेक्टर श्री बी कार्तिकेयन ने कहा कि बाजार खुलने के साथ साथ संक्रमण का खतरा न बढें, व्यापारी खुद वैक्सीनेशन करायें। हाथ ठेले व्यापारी भी 10 जून तक वैक्सीनेशन करायें। 10 जून के बाद दुकानदार प्रतिष्ठान या हाथ ठेले वाले का वैक्सीनेशन का एसएमएस मांगने पर नहीं बताया तो उस दुकान को बंद कर दिया जायेगा। इसलिये सभी व्यापारी वैक्सीनेशन अवश्य करायें और दुकान में 6 व्यक्तियों से अधिक एक समय में दुकान में नहीं मिलना चाहिये। संख्या बढी तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही होगी।
    à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग शॉपिंग करने के लिये आयेंगे क्योंकि संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है, इसलिये उनसे सावधानी रखें और पुलिस की टीम बाजारों में भ्रमण करेगी। पुलिस के साथ व्यापारियों की ओर से भी दो व्यक्ति नोमिनेट करें। वो पुलिस का पूरा सहयोग करें। कहीं भी किसी दुकानदार ने नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Share This News :