Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बाजार का भ्रमण कर दुकानों का लिया जायजा

 à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ |जनता कोरोना कर्फ्यू की ढ़ील के दौरान कलेक्टर श्री संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बाजार का भ्रमण कर दुकानों के खुलने की स्थिति का जायजा लिया। और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोविड गाईड लाईन का स्वयं एवं ग्राहक पूरी तरह से पालन करें। पालन न करने की स्थिति में अर्थदण्ड़ की कर्यवाही की जायेगी। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी दतिया श्री अशोक सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुमित अग्रवाल, तहसीलदार श्री नीतेश भार्गव, आदि साथ थे। गाईड लाईन का पालन न करने पर दुकानदारों पर अर्थ दण्ड़ भी किया गया।
    à¤•लेक्टर ने राजगढ़ चौराहा, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, सुपर मार्केट, किला चौक .. पैदल चलकर दुकानदारों एवं ग्राहकों को समझाईश देते हुए कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। छोटी सी असावधानी एवं लापरवाही बड़ी विपदा को जन्म दे सकती है। ऐसे में जनता कोरोना कर्फ्यू की ढ़ील के दौरान और अधिक सर्तकता एवं सावधानी वरतनें की आवश्यकता है।  अधिकारीद्धय ने दुकानदारांे एवं ग्राहकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा दुकान पर सामग्री खरीदते वक्त बिना मास्क के पाए जाने पर दोनो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि ग्राहकों को सामान देते वक्त सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह से पालन हो। इसके लिए दुकानों के बाहर जो गोले बनाए गए है उन्हीं गोलों में ग्राहक खड़े होकर सामग्री लें। उन्होंने सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराये जाने हेतु रस्सी बांधने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दुकानदार द्वारा कोविड गाईड लाईन का पालन न करने पर प्रथम वार में 500 रूपये, द्धितीय वार में एक हजार और उसके बाद भी पालन न करने पर दुकान सील्ड कर एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी।
    à¤•लेक्टर ने इस दौरान बताया कि जिले में जनता कोरोना कर्फ्यू की ढ़ील के दौरान सम एवं विषम तिथियों के अनुसार दुकानें खोली जा रही है। जिससे लोगों को सामग्री खरीदने में सहूलियत मिली है।

Share This News :